फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रीडिंग के भेजे जा रहे बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन और कन्याधन योजना के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में समाज कल्याण विभाग की ओर से शिविर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ऊर्जा निगम की ओर से बिना रीडिंग के बिल भेजने पर बीडीसी सदस्यों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने क्षेत्र के विकास के लिए जन प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्य सुरेश चौहान ने साटागाड़-भवान मोटर मार्ग का मामला उठाया। मोलधार के प्रधान कमल किशोर ने थत्यूड़- बंग्शील, मोलधार- बंगशील मोटर मार्ग का मरम्मत करने की मांग की। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने कैंपटी-चडोगी मोटर मार्ग, कैंपटी बाईपास मार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों का मुआवजा न मिलने पर रोष जताया। लोनिवि के ईई रजनीश कुमार ने जन प्रतिनिधियों को सड़कों की मरम्मत करने का आश्वासन दिया। बांडाचक के प्रधान सुभाष पैन्यूली ने कहा कि जौनपुर ब्लॉक में बीपीएल प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और कन्याधन योजना के समाधान के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समाज कल्याण विभाग के शिविर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कनिष्ठ प्रमुख समीर पंवार, बीडीसी सदस्य सुमन भारती ने ग्राम पंचायत खेडा और कैंपटी में झूलते बिजली के तारों की मरम्मत करने और विद्युत कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जल संस्थान के एई रविंद्र बिष्ट ने जल जीवन मिशन की जानकारी दी। बैठक में डीडीओ सुनील कुमार, जिला परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आनंद सिंह भाकुनी, बीडीओ राकेश मोहन नयाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जेष्ट उपप्रमुख सरदार सिंह, कनिष्ट उप प्रमुख समीर पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें