फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की कवायद

Tue, 15 Jul 2025 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बासर पट्टी के लोगों को बुखार, सिरदर्द सर्दी-जुकाम की दवा लेने जाना पड़ता है 35 किमी दूर
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। बासर पट्टी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव होने के कारण वहां के लोगों को बुखार, सिरदर्द सर्दी-जुकाम की दवाई लेने के लिए 35 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर जाना पड़ता है।
बासर पट्टी में थालाधार, अमरसर, कफोल, भल्ड, धनसाणी, कंडारस्यूं, सिलोडी बासर, नौलबासर सहित दो दर्जन से अधिक गांव है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर क्षेत्र में एएनएम सेंटर के अलावा अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के लोगों के बुखार, सिरदर्द, सर्दी-जुखाम की शिकायत होने पर दवाई लेने के लिए 35 किमी की दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर आना पड़ता है। मामूली उपचार के लिए बेलेश्वर तक पहुंचने में समय के साथ वाहनों का अनावश्यक किराया वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर गत वर्ष मुख्यमंत्री ने बासर पट्टी के थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी जिस पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा है। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रक्रिया गतिमान है। भवन निर्माण के लिए वहां आसपास भूमि का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें