फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिक्षा मंत्री डॉ़ रावत ने संगठन की जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाई

Tue, 03 Nov 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने घनसाली पहुंचकर भाजपा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए संगठन की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मंत्री व भाजपा के पर्यवेक्षक डॉ़ रावत ने कहा कि उनके के दौरे का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर के साथ संगठन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना है। संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर जल्द सर्वसम्मति बनने का काम किया जाएगा। टिकट को लेकर पार्टी का फैसला सर्वमान्य होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून आ रहे हैं, उसी की तैयारियों के क्रम में घनसाली में बैठक की गई है। चारों मंडल अध्यक्षों ने बताया कि घनसाली से पार्टी के सात पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वर्तमान विधायक शक्तिलाल शाह, संदीप आर्य, दर्शन लाल आर्य, सोहन लाल खंडेलवाल, प्रेम लाल त्रिकोटियाल, दिनेश भजनियाल, रुकम लाल राही शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जयवीर मियां, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, जयवीर मियां, पूर्व प्रमुख बसुमति घणाता, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल, शौकिन सिंह भंडारी, अनूप बिष्ट कुलदीप रावत, इंदू डंगवाल, डॉ. भान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें