फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कला उत्सव में इंटर कॉलेज देवताधार के छात्रों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। डायट में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव-2023 में प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज देवताधार के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। कला उत्सव में इंटर कॉलेज देवताधार के छात्र प्रदीप लाल ने पारम्परिक लोक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुबद्ध वादन विधा में इसी स्कूल के प्रियांशु ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि दृश्य कला में सत्यम ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्सव में देवताधार स्कूल ने सार्वाधिक पदक प्राप्त किए। स्कूल की इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक शिक्षक गिरीश पैन्यूली, सहयोगी दिनेश जगूड़ी को विद्यालय परिवार सहित राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष कांतिशरण कठैत, प्रधानाचार्य सुमन डोभाल, प्रधानाचार्य दिवाकर पैन्यूली ने खुशी जताते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें