फोटो
लंबगांव (टिहरी)। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत, वन रेंज कार्यालय, शिक्षा, राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लंबगांव में लोगों से घर, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। पर्यावरण मित्रों ने प्लास्टिक और अन्य कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया। वन रेंजर हर्षमणि उनियाल ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सवर्धन की जानकारियां दीं। नगर पंचायत के ईओ कैलाश सेमवाल ने कहा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके निस्तारित करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सभासद सौरभ रावत, डिप्टी रेंजर काशीराम थपलियाल, वन दरोगा रविंद्र चमोली, कृपाल सिंह पंवार, कविता गुसाईं, अंजलि रावत, जगपाल पंवार मौजूद रहे। संवाद