फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर का आपरेशन कर डॉक्टरों ने महिला को दिया नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चमियाला ख्वाड़ा गांव की एक महिला को सीएचसी बेलेश्वर में सेवा दे रहे हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने नया जीवन दिया। महिला के पैर में पांच दिन पहले घाव हो गया था। चिकित्सकों ने महिला के पैर का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है।
विज्ञापन

हिमालयन हॉस्पिटल के सर्जन डा. शिफा अंसारी ने बताया कि ग्राम ख्वाड़ा की महिला सीएचसी बेलेश्वर पहुंची। महिला ने बताया कि करीब पांच दिन पहले चोट लगने से उसके पैर में घाव हो गयाथा। जरूरी स्वास्थ्य जांचों के बाद महिला के पैर का तुरंत ऑपरेशन किया गया। सर्जरी में डा. राकेश मिलिंद, डा. आरुषि, नर्सिंग ऑफिसर अर्जुन, अंशुल, रोशन, दीपशिखा, शशि शाह ने सहयोग दिया। डा. शिफा अंसारी ने बताया कि महिला के पैर में सेप्टिक शॉक हो गया था, इसमें शरीर के टिश्यूज में इंफेक्शन फैल जाता है। कई पर इंफेक्शन बढ़ने पर जान का खतरा भी हो जाता है, लेकिन महिला का समय पर इलाज होने से अब वह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें