फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दूरसंचार नेटवर्क खराब रहने पर डीएम ने 30 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

Tue, 21 Apr 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने कड़ा आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने दूरसंचार सेवाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों को 30 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दूरसंचार व्यवस्था का सुदृढ़ होना आपदा प्रबंधन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां नए मोबाइल टावरों की आवश्यकता है वहां प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत किए करें। बैठक में सेंदुल केमरा के प्रधान अमित जोशी, सेमल्थ के अमित गौड़, पिनस्वाड़ के दिनेश बिष्ट, अनुसूया देवी, कुसुम नौटियाल, धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें