डीएम ज्योति नीरज खैरवाल के औचक निरीक्षण में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गोपाल सिंह रावत के अनुपस्थित मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही डीएम ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय कक्ष में ताला ठोकर कर चाबी अपने पास ले गईं।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को दो दिन में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
आदेशों का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है। डीएम ने कहा कि कोई भी विभागीय अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत के मुख्यालय न छोड़े।