फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीएम ने पनेथ के विस्थापन के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया

Tue, 23 Sep 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जमीन का समतलीकरण कर बिजली-पानी पहुंचाने की मांग उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत पलास के पनेथ गांव के विस्थापन की कार्यवाही जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रभावित गांव पहुंची डीएम नितिका खंडेलवाल ने पनेथ गांव के विस्थापन के लिए चिह्नित की गई जमीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को डीएम आपदा प्रभावित पनेथ गांव पहुंची। वहां 21 परिवार को विस्थापित किया जाना है। उनमें से छह परिवार आज भी खतरे में जद में गांव में रहने को मजबूर हैं। प्राथमिकता के आधार पर उनके पुनर्वास की कार्यवाही जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार मो. शादाब ने बताया गया कि पनेथ के आपदा प्रभावितों को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विस्थापन के लिए चिह्नित जमीन समतलीकरण करने, वहां बिजली-पानी पहुंचाने और पैदल रास्ता बनाने की मांग की। इस पर डीएम ने अधिकारियों को भूमि सुधार के तहत समतलीकरण करने को कहा। इस दौरान डीएम ने सुनारगांव-मसेथ मोटर मार्ग मसेथ गांव में आपदा से घरों को बने खतरे का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को नियमानुसार घरों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, ईई चंबा जगदीश खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें