फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दोहरी जिम्मेदारी पर डीएम ने तय किया ड्यूटी रोस्टर

Mon, 14 Sep 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नई टिहरी का पदेन दायित्व और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे मनोज कुमार पांडेय के लिए अब जिलाधिकारी ने कार्य दिवस तय कर दिए हैं। कोषागार का काम प्रभावित न हो इसके लिए सप्ताह में तीन दिन वरिष्ठ कोषाधिकारी को कोषागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार कोषागार नई टिहरी में अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में मुख्य वित्त अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से जुड़े कार्यों का संपादन करेंगे।
आदेश में कहा गया है कि दोनों कार्यालयों में उपस्थित रहने के दिन कार्य सुविधा और जनहित को देखते हुए निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित दिवसों में संबंधित कार्यालय में अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनी रहनी चाहिए। डीएम ने दोनों दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। निर्धारित कार्य दिवस पर किसी बैठक में शामिल होना आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारी से अनिर्वाय रूप से अनुमति लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें