नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज राधूधार की छात्रा ने अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विवि की ओर से आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा आठ नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
जीआईसी राधूधार में आठवीं की छात्रा दिव्यांशी रावत पुत्री बलवीर सिंह रावत ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज और पूरे जाखणीधार क्षेत्र के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। हरिद्वार शांतिकुंज में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार, ट्राफी और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम जेलम निवासी छात्रा की उपलब्धि पर ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, प्रधानाचार्य डाॅ. मंत्री प्रसाद सेमवाल, परीक्षा प्रभारी अजमेर सिंह बर्तवाल, प्रवेश जोशी, रविंद्र लसियाल और वीरेंद्र सिंह पंवार आदि ने खुशी जताई है। संवाद