फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नई पेयजल लाइन निर्माण को जिला प्रशासन देगा बजट

Wed, 18 Dec 2024 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के गरवाण गांव और खंबाखाल के लिए नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए जिला प्रशासन जल संस्थान को बजट देगा। दोनों गांवों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने के लिए जल संस्थान जल्द ही नई पेयजल लाइन का निर्माण शुरू करेगा। डीएम मयूर दीक्षित की ओर से यह आश्वासन मिलने के बाद गरवाण गांव और खंबाखाल के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


गरवाण गांव और खंबाखाल में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से नाराज दोनों गांव के लोग बीते दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत गरवाण गांव, खंबाखाल, डांगी, घोडपुर के लिए हंस फाउंडेशन ने करीब एक करोड़ से अधिक लागत से जल जीवन मिशन के तहत डांगी पेयजल योजना से पेयजल लाइन और टैंक का निर्माण करवाया था, लेकिन गरवाण गांव और खंबाखाल में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
निवर्तमान जिला पंचायत रेखा असवाल ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा। बताया कि डीएम ने दोनों गांवों की पेयजल व्यवस्था ठीक करने के साथ गांवों के लिए नई पेयजल लाइन और टैंक निर्माण करने का अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है। इस मौके पर गोविंद रावत, मुरलीधर सेमवाल, प्रेम सिंह असवाल, कुंवर सिंह, हरि प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें