फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शीतकालीन धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकाल के दौरान टिहरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने जिले के सभी विभागों से 15 दिन के अंतर्गत कार्य योजना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने शीतकाल के दौरान विभागीय अधिकारियों से स्थानीय अर्थव्यस्था को मजबूत बनाने वाली दीर्घकालीन पर्यटन गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने को कहा है। डीएम दीक्षित ने बताया कि जिले में धार्मिक, साहसिक, योग साधना और पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध स्थलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शीतलकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से सिद्धपीठ सुरकंडा, चंद्रबदनी, कुंजापुरी, सेम मुखेम, बूढ़ाकेदार में बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद है।
विज्ञापन


योग साधना, साहसिक पर्यटन की दृष्टि से ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौड़ियाला, टिहरी बांध की झील, धनोल्टी, नागटिब्बा, कैंपटी फॉल, खतलिंग ग्लेशियर, पंवाली कांठा, सहस्त्रताल, मासर ताल प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन धार्मिक और पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार करने सहित वहां पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को उपलब्ध कराने दीर्घकालीन योजनाएं तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें