फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश और शूरवीर लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Sun, 22 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही घनसाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने बगावत शुरू कर इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो कांग्रेस का सदस्य ही नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया गया है, जिससे आक्रोशित किसान कांग्रेस के प्रदेश मंत्री शूरवीर लाल व पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के जिला मंत्री दिनेश लाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री व पार्टी संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की दावेदारी को दर किनार कर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो कांग्रेस के सदस्य ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें