फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पेयजल किल्लत और रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत

Tue, 21 Jul 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। उदयकोट पट्टी के गुनोगी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पेयजल किल्लत और रसोई गैस की समस्याएं प्रमुखता से छाई रही। ग्रामीणों ने कहा कि रसोई गैस का समय पर वितरण नहीं होने से परेशानी हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए पेयजल निगम चंबा के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता की जल्द समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

धनाई ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सुरकंडा पेयजल योजना स्वीकृत कराई गई थी जिससे काणाताल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री रहते हुए काणाताल को पर्यटन सर्किट से जोड़ा गया। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े और होम स्टे योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। इस मौके पर प्रधान सुशीला थपलियाल, पूर्व प्रधान सत्यानंद थपलियाल, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के संरक्षक देव सिंह पुंडीर, बलबीर सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान मोहम्मद असरफ, उप प्रधान हसीम बेगम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें