फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पावकी देवी मंदिर में आयोजित हुआ देवी जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दोगी पट्टी में मां पावकी देवी के मंदिर में नवरात्र पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने देवी मां के दर्शन किए। इस दौरान लोक गायक गजेंद्र राणा और निधि राणा ने भजन-कीर्तन की शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। पांच हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पावकी देवी मंदिर में काफी ठंड होने के बावजूद देवी भक्त देर रात तक भजन-कीर्तन में व्यस्त रहे। शुक्रवार शाम को कुलदेवी के पुजारी प्रमोद रयाल ने मंत्रोच्चार के साथ देवी जागरण की शुरूआत की। देवी के प्रति स्थानीय लोगों में मान्यता है, कि मां पावकी देवी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष जगवीर जेठुड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुमन पुंडीर, भीम सिंह चौहान, मेहरबान, अव्वल सिंह, दीवान सिंह, दीपक, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें