फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कर्मियों के रिक्त पदों पर तैनाती न होने पर प्रधानों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार विकासखंड कार्यालय में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तैनाती न होने पर ग्राम प्रधान संगठन ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, प्रधान दीवान सिंह पडियार, सुरेश नौटियाल, सुरेंद्र दत्त, अतुल सिंह पंवार ने अकाउंटेंट और ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर जल्द तैनाती करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीते चार माह से अकाउंटेंट का पद रिक्त चल रहा है। वीडीओ के 10 पद स्वीकृत है। लेकिन पांच ही वीडीओ कार्यरत है। जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। कहा कर्मियों की कमी होने से सबसे अधिक मनरेगा के कार्य प्रभावित हो रहे है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल ने कहना है कि कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तैनाती का मामला शासन स्तर का है। समय-समय पर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें