फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भ्रामक सूचनाएं रोकने के लिए मजबूत फिल्टर सिस्टम हो विकसित

Sun, 16 Nov 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना विभाग सभागार में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वनीयता की सुरक्षा’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए मजबूत फिल्टर सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी भजनी भंडारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गंगादत्त थपलियाल, गोविंद पुंडीर, मुकेश रतूड़ी, तेजराज सेमवाल ने कहा कि जिस प्रकार अधिवक्ताओं के लिए बार काउंसिल जैसी संस्थाएं कार्य करती हैं। उसी तरह पत्रकारों के लिए भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र संस्था बनाई जानी चाहिए।
ब्लॉक और तहसील स्तर पर पत्रकारों की मान्यता प्रक्रिया को सरल और सुगम किया जाए। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, विजय गुसाईं, विजय दास, धनपाल गुनसोला, प्रदीप डबराल, सूर्य प्रकाश रमोला, मनमोहन रावत, सुरेंद्र भट्ट, विजयपाल राणा, ज्योति डोभाल, रोशन थपलियाल, धीरेश सकलानी, नीलम नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें