फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: देवलसारी जाखणीधार टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता

Tue, 30 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में महादेव क्रिकेट क्लब टिहरी व जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में देवलसारी जाखणीधार की टीम विजेता और बजरंग-11 की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 51, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
महादेव क्लब के संयोजक मोहित मेहरा व सह संयोजक मुकेश ने बताया कि देवलसारी जाखणीधार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 169 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछे करने उतरी बजरंग-11 की टीम ने 14 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। देवलसारी जाखणीधार की टीम ने 10 रन से टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 104 रन बनाने व चार विकेट लेने वाले खिलाड़ी रोहित मेहरा को मैन ऑफ द सिरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देवलसारी टीम के खिलाड़ी विपिन रघुवंशी ने नॉट आउट 55 रन व विजय रावत ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। देवलसारी टीम के खिलाड़ी गोलू ने 12 गेंदों पर छह छक्के मारे। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रवि रावत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व राकेश रावत को सर्वश्रेष्ठ बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम नीतिका खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि आगामी दिनों में बौराड़ी स्टेडियम का सुधारीकरण का प्रयास किया जाएगा। अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप रावत, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, पालिका के सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार बांटे। इस मौके पर मानवेंद्र रावत, रोहित मेहरा, अजीम, मो़ असगर, विनीत डोभाल, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें