फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: देवाल महाविद्यालय का नाम पूर्व विधायक शेरसिंह दानू के नाम से जाना जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। राजकीय महाविद्यालय देवाल का नाम पूर्व विधायक स्व. शेरसिंह दानू के नाम पर रखने की स्वीकृति मिल गई है। 14 अगस्त 2023 को निर्गत शासनादेश के तहत अपर सचिव प्रशांत आर्य ने जारी आदेश में बताया कि राजकीय महाविद्यालय का नाम देवाल ब्लॉक के पिनाऊं गांव के पूर्व विधायक शेरसिंह दानू के नाम किए जाने की शासन से स्वीकृति प्रदान की गई है। महाविद्यालय को इनके नाम पर रखने पर ब्लॉक व उनके पैतृक गांव पिनाऊ के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

स्व शेरसिंह दानू 1969 से 1974 तक उत्तरप्रदेश विधानसभा के विधायक रहे। क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। अपने कार्यकाल में पिंडर के गांव में पैदल मार्गों के विकास व परिवहन की सुविधा बढ़ाने में उनका विशेष याेगदान रहा। उनके स्मृति में हर साल लोहाजंग में पांच दिवसीय औद्योगिक विकास पर्यटन मेला का आयोजन होता है। शेर सिंह दानू के परिवार देश के प्रति समर्पित रहा। उनके पिता देवसिंह दानू गढ़वाल राइफल में सुबेदार थे। जो बाद में सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कमांडिग इन चीफ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें