फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना रोकथाम के लिए सड़क सुधार पर काम करे विभाग : डीएम

Mon, 29 Jun 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से मई 2026 तक सड़क दुर्घटनाएं 39.13 फीसदी बढ़े
विज्ञापन

नई टिहरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनवरी से मई 2026 के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 39.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकांश दुर्घटनाएं अंधे मोड़ों और वाहन चालकों का ध्यान भटकने के कारण हुई हैं।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में थानावार की गई समीक्षा में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं देवप्रयाग क्षेत्र में और मार्गवार सर्वाधिक दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर दर्ज की गई हैं। डीएम ने देवप्रयाग क्षेत्र में यातायात और ओवरस्पीड की चेकिंग और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रैश बैरियर और पैराफिट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा अब तक 2,606 चालान और पुलिस विभाग द्वारा 25,985 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नरेंद्रनगर और कोटीकॉलोनी क्षेत्र में संयुक्त प्रवर्तन अभियान के दौरान 36 चालान किए गए। मुनिकीरेती स्थित ब्रह्मानंद मोड़ पर तीव्र ढलान और तीखे मोड़ वाले स्थान के संबंध में मांगी गई रिपोर्ट पर चर्चा की। इसके लिए डीएम ने बीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत मलबा और पेड़ गिरने की संभावना वाले 20 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। बैठक में एएसपी दीपक कुमार और बीआरओ के सहायक अभियंता एसएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें