फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गेस्ट हाउस के संचालन को प्रचार-प्रसार करे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव(टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के सेम-मुखेम धाम में पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए अतिथि गृह के संचालन और कृत्रिम झील का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। अतिथि गृह का निरीक्षण करते हुए एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यहां सुरम्य वादियों में बने पर्यटन अतिथि गृह को पर्यटन गतिविधियों के लिए संचालित करने को संयुक्त पैरवी करने की जरूरत है। शुक्रवार सायं को एसडीएम ने मुखेम पहुंचकर पर्यटन विभाग की ओर से वहां करीब 10.18 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात में टपक रही अतिथिगृह की छत की मरम्मत कराने और झील से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने की मांग की है। एसडीएम ने समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें