फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत सिया कैंपटी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र की आठ ग्राम संगठन के 44 स्वयं सहायता समूह से जुड़े 91 सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गई। लीड बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजना के लिए बैंक की ओर से बगैर ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट गरिमा शर्मा, सहायक विकास अधिकारी उद्यान विजेंद्र पंवार, सहकारिता सचिव राजेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक सिटी मैनेजर दीपक बहुगुणा ने जानकारी दी। इस मौके पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक मंगल सिंह, ग्राम पंचायत विभाग अधिकारी रोमा नौटियाल, प्रदीप नौटियाल, नितिन पंवार, गीता, कनिष्ठ प्रमुख समीर पंवार, प्रधान विजेंद्र पंवार, उर्मिला देवी, साधना पंवार और पिंकी असवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें