फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बिना जलापूर्ति के भेजे गए बिल माफ करे विभाग

Mon, 09 Dec 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद रिंग रोड की प्रगति रिपोर्ट तलब की
विज्ञापन

नई टिहरी। जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंंचे लोगों ने पुनर्वास, लोनिवि राजस्व, विकास विभाग, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास, पेयजल निगम, जल संस्थान और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश देते हुए टिहरी झील प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित रिंग रोड की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में शीशम झाड़ी मुनिकीरेती से पहुंची लक्ष्मी और जगदीश कुलियाल ने टिपरी-भैड़पतला डांगियों पेयजल योजना पर मरम्मत कार्य नहीं होने के चलते बिना जलापूर्ति के भेजे जा रहे बिल माफ करने की मांग की है। डीएम ने ईई पेयजल निगम मुनिकीरेती और देवप्रयाग जल संस्थान को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुबलियाण के सोबन सिंह भंडारी ने बताया कि मोटर मार्ग के मलबे से तिमली लग्गा दुबल्याण से बेसिक स्कूल खनेटी तक ध्वस्त मार्ग की मरम्मत आपदा मद से कराने और ग्राम दुबल्याण में सिंचाई गूल निर्माण करने की मांग की। सुरांश गांव सांकरी नैलचामी के राजेंद्र भंडारी ने हेमलेट सांकरी गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल मरम्मत करने की की मांग की।
विज्ञापन

पिपली गांव के जयेंद्र सिंह रावत ने बौराड़ी में पुनर्वास निदेशालय से दुकान के लिए आवंटित भूमि तक रास्ता दिलाने की मांग की है। सेम गांव के राहुल राणा ने प्रतापनगर तहसील के मुगराली से कंगसाली मोटर मार्ग का डामरीकरण कराने, मोटणा -मदननेगी मोटर मार्ग पर बंद पड़े नारदाने खुलवाने और छोटे कस्बाई बाजारों में बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग की है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीडीओ मो. असलम और एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें