फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मनुष्य की जरूरत के अनुरूप बनाए प्रोजेक्ट का किया प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2024 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता शुरू, बाल वैज्ञानिकों ने लिया भाग
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से यहां सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता शुरू की गई। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने मनुष्य की जरूरत के अनुरूप बनाए गए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह ने अवार्ड प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीईओ सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। मुख्य संयोजक व जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे ने बताया कि योजना के माध्यम से स्कूली बच्चे अपने विचार को एक पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाते हैं। बाल वैज्ञानिकों की ओर से विभिन्न प्रकार की ट्रोलियां, छाते, सैनिकों के लिए हेलमेट और फलों को पकाने के लिए पारंपरिक विधि से हटकर नई तकनीक प्रदर्शित की गई। इस मौके पर प्रो. दयाधर दीक्षित, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की डॉ. दीप्ति, डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. संतोष कुमार गंगवार, बीईओ चंबा नरेश कुमार हलदिया, प्रधानाचार्य चतुरलाल सुमन, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मंजू चौहान, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डियूंडी, विश्व मेमोरियल चैंपियन प्रतीक यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें