फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रांद ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में एक्सरे सेवा बहाल करने, डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में प्रदेश सरकार पर प्रतापनगर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की तैनाती करने , हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। जल्द ही मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर उक्रांद के प्रतापनगर इकाई के जिला अध्यक्ष रामदेव कलूडा, जयवीर सिंह बिष्ट, सुखालाल, सूरज चंद रमोला, सोदन कुड़ियाल, जयशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें