फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा में विश्रामगृह को दी गई जमीन खाली कराने की मांग

Thu, 27 Mar 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सैनिक कल्याण परिषद की बैठक हुई, जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि.) सीबी पुन ने बताया कि चंबा में शहीद वीसी गबर सिंह नेगी के नाम पर यात्री विश्रामगृह व धर्मशाला के लिए दी गई जमीन पर व्यवसायिक गतिविधियों हो रही है।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट और विकास भवन के सभागार में कभी भी बैठक कर सकते हैं। नई टिहरी स्थित गोल्डन फिश कैंटीन के पास में खाली पड़ी जमीन में एक कमरा/स्टोर बनाने की मांग पर सैनिक कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
पूर्व सैनिकों द्वारा उपनल के माध्यम से होने वाली भर्तियों की सूचना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को देने की मांग किए जाने पर सभी विभागों को सैनिक कल्याण विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए। पंचूर निवासी पूर्व सैनिक उत्तम सिंह का पेटी डीलर डीजल लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने पर जांच के आदेश दिए गए। बैठक में सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरविंद कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी, सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, डीएसओ मनोज डोभाल और भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें