थत्यूड (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र के जनप्रतिधिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड में तहसील दिवस आयोजित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महिपाल सिंह रावत ने कहा कि गत महिनों में ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ की जगह धनोल्टी में तहसील दिवस आयोजित करवाया गया। थत्यूड़ मुख्यालय तीन पट्टियों का केंद्र बिंदु है। क्षेत्र का ब्लॉक मुख्यालय में आना जाना लगा रहता है। बताया धनोल्टी में संपन्न हुए तहसील दिवस में गिने चुने लोग ही शिकायत को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने आगे होने वाले तहसील दिवस को थत्यूड़ में संपन्न करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, जयेंद्र बिजल्वाण,बीडीसी सदस्य अनीश कुमार, महावीर सजवाण आदि शामिल थे। संवाद
डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष का स्वागत किया
नैनबाग (टिहरी)। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप राणा के नैनबाग पहुंचने पर युवाओं ने उनका स्वागत किया। मूल रूप से जौनपुर के रवांई क्षेत्र के नवदीप छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नैनबाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि जौनसार और जौनपुर क्षेत्र के कई युवा अब तक प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में पदाधिकारी रहे चुके है। बताया इससे पूर्व जौनपुर क्षेत्र के सिद्धार्थ अग्रवाल डीएवी के अध्यक्ष रहे चुके हैं। इस मौके पर सूरज चौहान, शिवांश कुंवर, राजेंद्र चौहान, विकास रावत, मनोज बोनियाल, रज्जू,राजीव, सरदार सिंह, अजीत कंबोज आदि मौजूद थे। संवाद