नैनबाग (टिहरी)। पिछड़ी अनुसूचित जाति एंव जनजाति विकास समिति से जुड़े लोगों ने बैठक कर नैनबाग शरदोत्सव और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किए जाने वाली भूमि का टिहरी और उत्तरकाशी के लोगों को समान मुआवजा देने की मांग उठी।
सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव महोत्सव नवंबर में होगा। एनएच के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे में भेदभाव अपनाया जा रहा है। टिहरी से लगे उत्तरकाशी जिले के डामटा क्षेत्र में अधिक व नैनबाग क्षेत्र के लोगों को कम मुआवजा दिया जा रहा है।
समिति के सचिव व जौनपुर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि बैठक में महोत्सव में केंद्रीय मंत्री को बुलाने पर विचार विमर्श किया गया है। इस मौके पर प्रधान नैनबाग मीनाक्षी चौहान, दिनेश तोमर, बचन सिंह रावत, सोबत सिंह कैंतुरा, गंभीर सिंह रावत, देशपाल सिंह पंवार, शांति रमोला, नरेंद्र पंवार, गुलशन कवि, रणवीर रावत आदि मौजूद थे। संवाद