फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाकाल में शिक्षकों की तीन पदोन्नतियां देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने, सेवाकाल में तीन पदोन्नति, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक के पदों पद पदोन्नति समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बौराड़ी में संघ के जिलाध्यक्ष जगवीर खरोला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने संघ के सभागार को दिए गए फर्नीचर कर शुभारंभ करते हुए शौचालय, साउंड सिस्टम देने की भी स्वीकृति दी।
संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने जनवरी-फरवरी तक ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव अनिवार्य करने को कहा। शिक्षकों ने वेतन के 17410 के प्रकरण का तत्काल निराकरण करने, उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का स्थायी समाधान करने, सेवाकाल में तीन पदोन्नति देने समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर जिला संरक्षक राकेश डोभाल, मंत्री किशोर सजवाण, भाजपा नेता रविंद्र सेमवाल, मुनेंद्र राणा, भारती चौहान, गौतम भट्ट, भास्कर पैन्यूली, रमानुज बहुुगुणा, जेएस पंवार, जसपाल रावत, अरविंद बिष्ट, लाखी चौहान, शेर सिंह पंवार, वीर सिंह, राम सिंह, रामलाल देशमुख, महताब अली, श्याम लाल आर्य, उपेंद्र बहुगुणा, बलवीर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें