फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सात सूत्रीय मांगों के निराकरण की अपील की। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील चमोली के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम मयूर दीक्षित को बताया कि लंबे समय से उनकी सात प्रमुख मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिस कारण उन्हें दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए तहसील स्तर पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों का जिला निर्वाचन कार्यालय से संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें तहसील मुख्यालय में तैनात करने, तहसीलों के भूलेख कंप्यूटर कक्षों में उपनल के माध्यम से तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को भूलेख सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण देने, आरसीएमएस, ई-रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन कार्य के लिए दक्ष कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की मांग शामिल है। साथ ही नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर स्थानीय व्यवस्था में पदोन्नति की जाए। इस मौके पर संघ के सचिव सूरदास गडोई, सुरेश मोहन डोगरा, संरक्षक गंगा पेटवाल, कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश डबराल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें