फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोट फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए छूट देने की मांग

विज्ञापन
नई टिहरी में बोट संचालकों ने समस्या को लेकर डीएम सौंपा ज्ञापन। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से बोट सहित सभी वाहनों की फिटनेस के लिए 31 मार्च 2021 तक की तिथि बढ़ा दी है। इसके बाद भी टाडा ने बोट संचालकों को नोटिस जारी कर 10 जनवरी तक सभी सर्वे फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के आदेश जारी किए हैं। नहीं तो बोट संचालन बंद कर दिया जाएगा। इस समस्या को लेकर श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति कोटी ने टाडा के सीईओ और डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया और फिटनेस के नवीनीकरण के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की मांग की। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में टिहरी झील में 99 बोट संचालित हो रही हैं। टाडा ने बोट संचालकों को उन्होंने 31 मार्च तक फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए छूट देने की मांग की। इस बाबत डीएम इवा ने एसीईओ से रिपोर्ट मांगी है। ज्ञापन देने वालों में समिति के संरक्षक कुलदीप पंवार, नरेंद्र रावत, दिनेश रावत, वीरेंद्र नेगी, दिनेश पंवार, संदीप पंवार और मनोज रावत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें