इंटर कॉलेज लंबगांव में आयोजित जनता दरबार में समस्याओं का अंबार लगा रहा। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने 34 शिकायतें दर्ज कराई। लोनिवि और सिंचाई विभाग की समस्याओं को छोड़कर एसडीएम अजयवीर सिंह ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बौसाड़ी गांव के लोगों ने जलकुर नदी से आने वाली सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। फसलों का मुआवजा देने की मांग की। डोडग-थापला मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से खेतों को हुए नुकसान का प्रतिकर देने की मांग की। पीटीए अध्यक्ष राकेश सिंह ने गरवाणगावं इंटर कॉलेज भवन निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। अभाविप के संपर्क प्रमुख भान सिंह नेगी ने लंबगांव महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार एसएल चौरसिया,बीईओ सत्यपाल शर्मा,बीडीओ वाईपी खंडूरी उपस्थित रहे।