फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार लगाते समय मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथीपुरम में भैंतोगी नाले के पास सुरक्षा दीवार लगाने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। बीपुरम चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को कुछ मजदूर भैंतोगी नाले के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहे थे। इस दौरान मजदूर महमूद (25) पुत्र स्व. लालू निवासी कस्बा अमेटापीर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर का पैर फिसल गया और वह दीवार से सात-आठ फीट नीचे गिर कर घायल हो गया। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथी मजदूर उसे बीपुरम अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मजदूर ग्लोबल कंपनी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें