फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मलेथा से मरोड़ा तक रेलवे लाइन बनाने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने वीर माधो सिंह भंडारी की जन्मभूमि मलेथा से कोटीकाॅलोनी के मरोड़ा गांव को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अवगत कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने रेलवे को इस संबंध में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि चारधाम को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्दशन में कार्य चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है जबकि देहरादून के डोईवाला से मरोड़ा होते हुए गंगोत्री तक रेल लाइन का सर्वे चल रहा है।
ऐसे में चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए मिसिंग लिंक मलेथा से मरोड़ा तक रेल लाइन बनने से चारधाम यात्रियों को एक साथ सभी धामों के लिए रेल सुविधा मिल जाएगी। इस लिंक के बनने से यात्रियों को करीब 50 किमी की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इस योजना पर एक हजार करोड़ का खर्चा आने का अनुमान है। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सर्वे के निर्देश दे दिए हैं जिससे उम्मीद है कि टिहरी जिले के लिए यह मिसिंग लिंक रेल मार्ग विकास के नया आयाम छुएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें