फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में एक घंटे की निदेशक बनी दीप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल कपूर और अमरीश पुरी की हिट फिल्म नायक की तर्ज पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एक छात्रा को एक घंटे के लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर का निदेशक बनाया गया। इस दौरान छात्रा निदेशक की कुर्सी पर बैठी और कार्य किया। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर परिसर प्रशासन ने नई पहल की है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व बेटियों के सम्मान में अनोखी पहल की। इसके लिए परिसर के शिक्षा संकाय की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दीप्ति राणा को एक घंटे के लिए परिसर निदेशक की कुर्सी पर बैठाया गया और उसे जवाबदेही सौंपी गई। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक दीप्ति निदेशक पद पर आसीन रही। एक घंटे के कार्यक्रम में निदेशक बनी दीप्ति ने असल जिंदगी में भी अधिकारी बनने की ठान ली है। इसके बाद छात्रा को परिसर निदेशक की ओर से सम्मानित भी किया गया। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई की प्रेरणा से छात्रा के हौसले को मजबूती मिली है। निदेशक ने कहा कि हमारी अभिलाषा है कि बेटियां आगे चलकर वाकई में इस पद पर आसीन हों। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें