फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन प्रवास के बाद मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण

Tue, 04 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नरेंद्रनगर (टिहरी)।।
विज्ञापन
deepika padukone - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चार दिवसीय प्रवास के बाद मंगलवार को होटल आनंदा से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। जाते वक्त उन्होंने होटल कर्मियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दोबारा नरेंद्रनगर आने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक अप्रैल को अपनी पांच महिला मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल पहुंची थी। तीन दिन उन्होंने होटल से सूर्यास्त का लुत्फ  उठाया। होटल सूत्रों के अनुसार चार दिन तक दीपिका ने अपना अधिकांश वक्त होटल के कमरे से गंगा की शांत वादियों का विहंगम दृश्य को देखने में बिताया।

सोमवार को वह होटल से बाहर निकलकर तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची। परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। देर शाम वह फिर वापस होटल आनंदा पहुंची। मंगलवार  दोपहर बाद12.30 बजे होटल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दोपहर बाद 1.40 बजे उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें