पुरस्कार वितरण के साथ पीजी कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। शतरंज में दीपक शर्मा विजेता और उमंग रावत उप विजेता बने। टेबल टेनिस बालक वर्ग एकल में निखिल विजेता तथा श्रेयांश कुमार उप विजेता रहे। बालिका में रेखा पंवार विजेता और तनुजा उप विजेता रही।
बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में अंकित पंवार विजेता तथा गोपाल बिष्ट उप विजेता बने इसी खेल के युगल बालक वर्ग में गौरव रावत, दीपांशु कुमार तथा बालिका में आइशा और ऋषिता सकलानी की जोड़ी विजेता रही। जबकि रजनीश निखिल, पूजा और दुर्गा की जोड़ी उप विजेता बनी।
वहीं बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में अंकित पंवार, गोपाल बिष्ट, बालिका में ऋषिता, सीमा रांगड़ क्रमश: विजेता और उप विजेता रहे। कैरम बालक वर्ग युगल में नरेंद्र शाह, श्रेयांश कुमार ने रुद्राक्ष और निखिल की जोड़ी को हराकर विजेता बने। बालिका वर्ग में आइशा रांगड़, रितिका सजवाण की जोड़ी ने पूजा और तनुजा को हराकर कैरम का खिताब अपने नाम किया।
क्रीड़ा सचिव डॉ़ पीसी पैन्यूली ने बताया विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रो़ पुष्पा नेगी ने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। इस मौके पर डॉ. डीपीएस भंडारी, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ़ विजय सिंह नेगी, डॉ. एसके ढौंडियाल,डॉ. बीडीएस नेगी, डॉ. निशांत नेगी, डॉ. डीएस तोपवाल मौजूद थे।