फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकराया ट्रक एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कमांद नौली के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक की मौत हो गई है। ट्रक रविवार रात ऋषिकेश से सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहा था।
विज्ञापन

कमांद नौली के समीप रात करीब 10 बजे एक ट्रक उत्तरकाशी से कांवड़ यात्रियों को लेकर आ रहे ट्रक को साइड देते समय पहाड़ी पर जा टकराया। दुर्घटना में उत्तरकाशी की तरफ जा रहे ट्रक में सवार यात्री देवेंद्र सिंह (40) पुत्र रूपचंद सिंह नेगी निवासी गढ़वालगाड़ उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व निरीक्षक सीएम नगवाण ने बताया कि यदि मृतक परिजन तहरीर देते हैं, तो फरार चल रहे ट्रक की तलाशी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र सिंह भी वाहन चालक है। वह ऋषिकेश से सामान लेकर अपने घर गढ़वालगाड़ जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें