फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीलरों को नहीं मिला राशन ढुलान का भुगतान

Thu, 05 Jun 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात जून तक भुगतान नहीं मिलने पर नौ को सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी
विज्ञापन




कंडीसौड़(टिहरी)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को वर्ष 2021-22 का भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे विक्रेताओं में रोष बना है। विभागीय कार्यप्रणाली से नाराज राशन डीलरों ने कहा कि शनिवार सात मई तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो वे नौ जून को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में जाकर सामूहिक इस्तीफा देंगे।

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक में ढुलान का भाड़ा और लाभांश का भुगतान नहीं होने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि वे बहुत कम लाभ में सरकारी राशन का वितरण कर रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला संयोजक रामचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि तीन साल से लगातार विभाग से वर्ष 2021-22 के भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




बीडीसी में भी कई बार मामला उठाने पर भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है कि शनिवार सात जून तक सभी गल्ला विक्रेताओं का पूरा भुगतान नहीं किया जाता है, तो नौ जून को जिला मुख्यालय में जाकर डीएम के जनता दरबार में सभी डीलर सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।

गल्ला विक्रेता खिलानंद सेमवाल ने बताया कि विभाग की ओर से राशन तोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन तो दे दी है, बावजूद विक्रेताओं को 50 किलो की बोरी पर दो किलो राशन का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भुगतान जल्द नहीं मिलता है, तो उन्हें डीलरशिप से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में जोत सिंह चौहान, भूपेंद्र गुसाईं, जीतमणि खंडूरी, प्रताप सिंह सेनवाल और सुरेंद्र नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन




राशन डीलरों का 2021-22 का बिल भुगतान अवशेष है, लेकिन अब शासन से बजट मिल गया है। डीलर अपना बिल संबंधित गोदाम में जमा कराते हैं, तो उसके एक सप्ताह बाद भुगतान कर दिया जाएगा।

-मनोज कुमार डोभाल, डीएसओ नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें