फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: समूह गान में दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धा का समापन हो गया। समूहगान में दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती और समूह नृत्य में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार की टीम जीती।
शनिवार को जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी और प्रभारी सीईओ बीपी सिंह ने विजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिला संयोजक शैलेंद्र डोभाल ने बताया कि समूह गान में पतंजलि गुरुकुलम मुल्यागांव देवप्रयाग द्वितीय और जीआईसी नागेश्वर सौड़ तृतीय रहा। समूह नृत्य में जीआईसी बड़कोट द्वितीय, नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद में दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती के अनुज और यश शंकर मिश्र पहले, पतंजलि गुरुकुलम मुल्यागांव की मल्लिका दास और प्रिया द्वितीय, जीआईसी नागराजाधार की रिया और विद्या तृतीय रहे। आशु भाषण में दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती के वंश भट्ट प्रथम, गुरुकुलम मूल्यागांव की नंदिनी भट्ट द्वितीय, जीआईसी छापराधार की गुलप्सा तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी, पालिका सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, महेश पैन्यूली, हर्षमणी बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें