फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्ता स्थगित होने पर बांध प्रभावितों ने जताया आक्रोश

Mon, 10 Nov 2025 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना 18वें दिन भी जारी
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को प्रशासन, कंपनी के अधिकारियों के साथ बांध प्रभावितों की बैठक होनी थी। वार्ता स्थगित होने पर बांध प्रभावितों ने कड़ा आक्रोश जताया है।

जौनपुर-जौनसार लखवाड़ बांध प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक महिपाल सजवाण ने कहा कि बांध प्रभावित संघर्ष समिति की जिला मुख्यालय में डीएम और परियोजना के निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता के बारे में कोई लिखित सूचना नहीं मिलने से बैठक को स्थगित की गई है। प्रशासन की ओर से लिखित सूचना मिलने के बाद ही बांध प्रभावित प्रशासन के साथ होने वाली बैठक के बारे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 दिन बीतने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी समक्ष अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। बांध प्रभावित छूटी परिसंपत्तियों के मुआवजे और रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे परियोजना का कार्य शुरू नहीं होने देंगे। धरना देने वालों में सुखपाल सिंह तोमर, संदीप तोमर, अंकित पंवार, धीरज रावत, प्रदीप रावत, सरदार खत्री, यशपाल चौहान, सबल सिंह राणा, स्वराज तोमर शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें