फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से दो मजदूर जख्मी

Fri, 05 Jun 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ क्षेत्र में चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात को एक कार की चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। राजस्व पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे यहां मजदूरी करने वाले लखीमपुर बेतिया बिहार निवासी दुर्गा मुखिया और शुभम बाजार से अपने कमरे पर जा रहे थे, कि चिन्यालीसौड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मारुती कार मजदूरों को टक्कर मारकर फरार हो गए। राहगीरों ने राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। नायब तहसीलदार जगत सिंह धनोला ने कहा कि कार को सील कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें