पिछले पांच दिनों से घर से लापता चल रहे कुल्पी गांव निवासी नरेंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर खुलासा करने की मांग की है। धार अकरिया पट्टी के कुल्पी गांव निवासी नरेंद्र सिंह (24) पुत्र गोविंद सिंह का शव शुक्रवार सुबह सैंण नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला।
पिता ने बताया कि नरेंद्र एक जून से लापता चल रहा था। रिपोर्ट बीपुरम थाने में दर्ज कराई थी। वह टीएचडीसी में अनुबंध पर वाहन चलाता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर काफी खून भी गिरा हुआ था। उसकी जेब से मोबाइल भी गायब मिला है। एसआई सुनील रावत ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों की ओर से हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।