फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ठगों का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगरवासियों को लाखों की चपत लगने से पुलिस ने बचा लिया। एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर उसे बेनकाब किया है। गिरोह विभिन्न राज्यों में बाजार रेट से आधे दाम पर सामान देने के नाम पर लोगों से ठगी कर करोड़ की उगाही करता था। कई राज्यों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नई टिहरी मॉडल हाउस में तमिलनाडु जिला नागपट्टिना मेन रोड चिसलिबड़म के ताज्जुदीन पुत्र अब्दुल हमीद और गणेशन पुत्र मुत्थैया ने 15 अप्रैल को सन ट्रेडर्स नाम से एक शोरूम खोला था। शोरूम में फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रानिक्स, क्रॉकरी समेत तमाम घरेलू प्रयोग में आने वाला सामान रखा था। वह ग्राहकों को बाजार रेट से आधे दाम पर सामान देने का वादा करते थे, लेकिन इसके लिए ग्राहक को सामान का पहले पूरा दाम जमा करने को कहते थे। दस दिन में होम डिलेवरी होने पर आधा दाम वापस करने की बात कहते थे।
शोरूम की ओपनिंग के दिन ही नगर क्षेत्र के लोगों ने करीब उनके पास ढाई लाख जमा करवा दिया। दुकान स्वामियों ने बाकायदा पालिका में रजिस्ट्रेशन और कोतवाली में सभी दस्तावेज भी जमा किए थे। कुछ जागरूक उपभोक्ताओं की शिकायत पर एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान को मामले में नजर रखने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने शोरूम संचालकों की जांच पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि इन दोनों के खिलाफ असम के थाना लंका में रोज ट्रेडर्स के नाम से धोखाधड़ी का केस चल रहा है और दोनों जमानत पर हैं। साथ ही उड़ीसा में भी संगम ट्रेडर्स के नाम से मुकदमा, यूपी के रायबरेली में चार करोड़ की ठगी का केस और मध्यप्रदेश के रायसेन में भी फ्रॉड करने का केस चल रहा है। पुलिस ने शोरूम बंद कर नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की धनराशि लौटाई। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट नैनीताल में रिट दायर की कि टिहरी पुलिस उन्हें व्यवसाय नहीं करने दे रही है। कोर्ट ने पुलिस को समन भेजकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए जांच रिपोर्ट के दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिस पर न्यायालय ने रिट याचिका खारिज करते हुए टिहरी पुलिस की सराहना की है। रिट याचिका खारिज होने के बाद से दोनों लोग फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें