फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। यहां प्रेस क्लब के नजदीक मॉडल हाउस में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई मोहन सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात को सुलभ उनियाल (21) पुत्र स्व. उपेंद्रदत्त उनियाल दूसरे कमरे में अकेले पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 10 बजे परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसे बुलाने कमरे में गए तो वह पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। इससे घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उसे कुंडे से नीचे उतारकर बौराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दो भाई और दो बहनों में शामिल युवक किसी इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहा था। विवेचना अधिकारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें