चौकीदारों को बंधक बना स्कूल में चोरी
मोगा। थाना सिटी साउथ के अधीन पड़ते कैंब्रिज स्कूल में बदमाशों ने दो चौकीदारो को बंधक बनाकर एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह वासी मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह कोटकपूरा रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल कमेटी का सदस्य है। वीरवार की देर रात चार बदमाश स्कूल में घुस आए और स्कूल में ड्यूटी कर रहे दो चौकीदारो को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद स्कूल में लगी 32 ईंच की एक एलईडी, स्कूल के लैटरपैड व दो पुरस्कार चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।