फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राजस्व पुलिस ने जाखणीधार तहसील क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद काला और हरिकृष्ण ने बताया कि पांच दिसंबर को गांव के एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी गिरीश पुत्र तेगामल ने 13 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ की है। नाबालिग के शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर भागी और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद रिमांड मजिस्ट्रेट सोनिया की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को आरोपी की पुन: पोक्सो अदालत में पेशी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें