फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती-युवक का शव मिलने से सनसनी

Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
बभनान क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण करते डीआईजी रेंज देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। सीमावर्ती जनपद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बारा खां गांव में 27 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर सागौन के पेड़ से मफलर में बांधकर युवक का शव लटकाया गया था। जबकि वहां से महज 10 मीटर दूर स्थित सूखे तालाब में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। पूरे क्षेत्र में ऑनर किलिंग की चर्चा है। मौके पर पहुंचे देवीपाटन मंडल के डीआईजी अनिल कुमार राय ने बताया कि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गौर करते हुए तफ्तीश कर रही है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में गन्ना काटने खेत में जा रहे गांव के किसानों की नजर मफलर के सहारे सागौन के पेड़ से लटकते युवक के शव पर पड़ी। जो कि पास के तालाब के तटबंध पर स्थित था। लोग समीप पहुंचे तो कुछ ही दूर पर युवती का शव भी पड़ा था। उसके शरीर पर कुर्ता था, लेकिन सलवार व चप्पल 12-15 फीट दूर मिला। उसके मुंह से झाग निकला था। जबकि एक प्लास्टिक की थैली में सफेद कीटनाशक जैसा पाउड़र पड़ा था। जबकि युवक के शरीर पर नीली जींस, काली टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की जैकेट थी। दोनों के मोबाइल भी आसपास पड़े थे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें