नई टिहरी। अवैध अंग्रेजी शराब की 44 पेटी के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। बुधवार रात को एक वाहन नई टिहरी से भागीरथीपुरम की ओर जा रहा था। डैम व्यू प्वाइंट के समीप बीपुरम चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी व संदीप कुमार ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन के अंदर से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 44 पेटी बरामद की। अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहे वाहन चालक रविंद्र बिष्ट निवासी ग्राम गढ़थाती गाजणा पट्टी उत्तरकाशी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।